TOP NEWS

श्री नव दुर्गा धाम में 30वां अद्र्धवार्षिक कीर्तन व भण्डारा 11 अक्टूबर को - नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिदिन सुबह-शाम किया जा रहा है दुर्गा सप्तशती पाठ


श्रीगंगानगर, 9 अक्टूबर 2024: न्यू जगदम्बा संकीर्तन समिति (रजि.) द्वारा सत्यम नगर स्थित श्री नव दुर्गा धाम में 30वां अद्र्धवार्षिक कीर्तन व भण्डारा 11 अक्टूबर, शुक्रवार को हर्षोल्लासपूर्वक धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। संस्थापिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा अरोड़ा ने बताया कि 11 अक्टूबर, शुक्रवार को प्रात: 9.15 बजे से 11 बजे तक मंदिर प्रांगण में कीर्तन होगा तथा प्रात: 11.15 बजे से अटूट भण्डारा होगा एवं श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में मंदिर में प्रतिदिन सुबह-शाम श्रद्धालुओं द्वारा दुर्गा सप्तशती पाठ किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हो रहे हैं।


सचिव दीपक अरोड़ा ने बताया कि इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए श्री नव दुर्गा धाम में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया तथा सेवादारों को दायित्व सौंपे गए। न्यू जगदम्बा संकीर्तन समिति (रजि.) द्वारा आयोजित 30वां अद्र्धवार्षिक कीर्तन व भण्डारा कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह है तथा श्री नव दुर्गा धाम की संस्थापिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा अरोड़ा, उपाध्यक्ष डॉ. सी.एल. गोरखा, कोषाध्यक्ष भूषण गर्ग, प्रबंधक संदीप धींगड़ा, निर्देशक ओम बवेजा, सचिव दीपक अरोड़ा, सेवादार रूपा रानी, आशा रानी, कुणाल अरोड़ा, संदीप चायल, रवि चायल, सुनील शर्मा सहित समस्त पदाधिकारी व सदस्य एवं सेवादार जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं।  

घर-घर जाकर श्रद्धालुओं को निमंत्रण-पत्र वितरित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु न्यू जगदम्बा संकीर्तन समिति व श्री नव दुर्गा धाम के समस्त सेवादारों, यादव समाज, नव चेतना बहुदिव्यांग संस्थान सहित विभिन्न संस्थाओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है। न्यू जगदम्बा संकीर्तन समिति (रजि.) ने श्रद्धालु-भक्तों से 11 अक्टूबर, शुक्रवार को प्रात: 9.15 बजे से आयोजित 30वें अद्र्धवार्षिक कीर्तन व भण्डारा कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ