TOP NEWS

भाजपा नगर मण्डल पश्चिम क्षेत्र ने हरियाणा में ऐतिहासिक जनादेश पर मनाया जश्न - जनता के विश्वास की हुई जीत : सुशील अरोड़ा

- कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर व पटाखे चलाकर खुशी मनाई


                                                                                            

श्रीगंगानगर, 8 अक्टूबर 2024: भाजपा नगर मंडल पश्चिम क्षेत्र, श्रीगंगानगर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में जनता-जनार्दन द्वारा दिए गए ऐतिहासिक जनादेश पर खुशी का इजहार करते हुए मिठाई बांटकर जश्न मनाया। 
BJP
मण्डल अध्यक्ष सुशील अरोड़ा के नेतृत्व में पुरानी आबादी स्थित मण्डल कार्यालय में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर व पटाखे चलाकर जीत की खुशी मनाई। प्रचंड बहुमत मिलने से उत्साहित मण्डल अध्यक्ष सुशील अरोड़ा ने कहा कि यह जनता के विश्वास की जीत है। जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोक कल्याणकारी नीतियों तथा भाजपा की रीति-नीति पर पूर्ण विश्वास जताते हुए लगातार तीसरी बार सेवा का मौका दिया है। भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा ‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत’ की सिद्धि के लिए ऐतिहासिक कार्य करवाए जाएंगे, जिससे प्रत्येक वर्ग लाभान्वित होगा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद’, ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’ के गगनभेदी नारों से सारा वातावरण गुंजायमान कर दिया।
BJP

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, उपसभापति लोकेश मनचंदा, श्रवण चावला, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष भूप डामा, ओबीसी मोर्चा महामंत्री किशन रामगढिय़ा, प्रभु शर्मा, नरेश गर्ग, हंसराज कुलचानिया, सुरजीत ओड, राकेश शर्मा, जेपी गोरी, घनश्याम छिम्पा सति बड़ी संख्या में भाजपा नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र श्रीगंगानगर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ