TOP NEWS

भाजपा को मिले प्रचंड जनादेश ने लोक कल्याणकारी नीतियों पर लगाई मुहर : आत्माराम तरड़ - मतदाताओं ने कांग्रेस के कुप्रचार को सिरे से नकार दिया


श्रीगंगानगर, 10 अक्टूबर 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार प्रचंड जनादेश से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर भाजपा विधानसभा प्रवासी प्रभारी व भाजपा श्रीगंगानगर पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक कल्याणकारी नीतियों तथा जनता जनार्दन के विश्वास की जीत बताया है। आत्माराम तरड़ ने भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि हरियाणा की जनता ने साबित कर दिया है कि जनता अब जागरूक हो गई है तथा कांग्रेस के झूठे बहकावे में नहीं आएगी। 

     

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी पार्टियां अपना प्रचार करती हैं। अपनी-अपनी योजनाएं जनता के सामने रखती है। लेकिन कांग्रेस पार्टी तथा राहुल गांधी ने विदेश में जाकर तथा वहां झूठ बोलकर देश की छवि को खराब करने का घिनौना कुकृत्य किया। उन्होंने सिखों को भडक़ाने की कोशिश की तथा देश को जातियों में बांटने की साजिश रची। 
   

कांग्रेस ने अग्निवीर योजना का दुष्प्रचार किया, जबकि अग्निवीर योजना हिंदुस्तान के युवाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ उनको आर्थिक मजबूती प्रदान करने तथा देश की सेना को सबसे मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। किसानों की बात करें तो भाजपा की हरियाणा सरकार ने एमएसपी से सरसों, कनक, धान, बाजरा तथा अन्य कृषि जिंसो की अधिकांश मात्रा की खरीदी की। किसान के लिए हरियाणा की भाजपा सरकार ने जितना काम किया है, उतना आज तक किसी सरकार ने नहीं किया है। कांग्रेस ने देश के खिलाडिय़ों को भडक़ाने की विफल कोशिश की। कांग्रेस के नेताओं ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ हल्के शब्दों का प्रयोग किया। आत्माराम तरड़ ने कहा कि अंतत: जीत सच्चाई की हुई है। 

BJP

हरियाणा की जनता बधाई की पात्र है, जिन्होंने कांग्रेस के कुप्रचार को सिरे से नकार दिया तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा भाजपा पर विश्वास जताते हुए लगातार तीसरी बार सेवा करने का अवसर दिया है। जनता ने अपार जनादेश देकर केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाई है। हरियाणा की जनता से मिले प्रचंड जनादेश से ‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत’ अभियान को एक नई गति गति मिली है। इसके लिए आत्माराम तरड़ ने भाजपा कार्यकर्ताओं तथा हरियाणा की जनता का आभार व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ