TOP NEWS

श्रीगंगानगर, जिला स्तरीय विज्ञान मेले में जैन स्कूल की छात्राओं ने लहराया परचम



श्रीगंगानगर, 9 अक्टूबर 2024: जिला स्तरीय विज्ञान मेले में श्री आत्म वल्लभ जैन सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन द्वारा अपना परचम लहराया है। विद्यालय कॉर्डिनेटर मुकेश सेठी ने बताया कि 7 से 9 अक्टूबर तक एमडी बीएड कॉलेज में जिला स्तर पर आयोजित विज्ञान मेले में लगभग 700 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी जूनियर व सीनियर वर्ग में अलग-अलग आठ विषयों पर आधारित थी, जिसमें अपनी कैटेगरी में विद्यालय की छात्रा महक शर्मा ने जूनियर वर्ग में तथा छात्रा हृदयाशी सेठी ने सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। 

AD

       OnePlus 12R (Cool Blue, 8GB RAM, 256GB Storage)

 


                                                                                                                                                          



श्री सेठी ने बताया कि प्रथम स्थान विजेता उक्त दोनों छात्राओं का उदयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वहीं, मोटे अनाज पर हुए सेमिनार में 112 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें विद्यालय की कक्षा 10वीं की छात्रा दीक्षिता सोनी ने तीसरा स्थान प्राप्त कर गौरवान्वित किया। इस प्रतियोगिता में प्रिंसिपल ममता अरोड़ा एवं विज्ञान अध्यापिका पूजा शर्मा व सहयोगी अध्यापिका मोनिका सेतिया के निर्देशन में विद्यालय की 10 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 


उन्होंने बताया कि गत वर्ष भी विद्यालय के दो बच्चों ने जिला स्तरीय विज्ञान मेले में प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर गौरवान्वित किया था। छात्राओं के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए विद्यालय कॉर्डिनेटर मुकेश सेठी, प्रिंसिपल ममता अरोड़ा तथा विद्यालय प्रबन्धसमिति ने भविष्य में भी इस प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन का विश्वास व्यक्त किया गया है।  




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ