TOP NEWS

हरियाणा में लगातार तीसरी बार विकास की जीत : पूर्व सभापति श्याम धारीवाल - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार में ऐतिहासिक विकास कार्य होंगे




श्रीगंगानगर, 8 अक्टूबर 2023: भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष एवं नगर परिषद पूर्व सभापति श्याम धारीवाल ने हरियाणा में ऐतिहासिक जनादेश से लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर खुशी का इजहार किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार विकास की जीत हुई है। 

 

इसका श्रेय उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा हरियाणा में गत दो बार के भाजपा सरकार कार्यकाल में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों को दिया है। श्याम लाल धारीवाल ने जोशभरे शब्दों में कहा कि जनता ने भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर मुहर लगाकर ऐतिहासिक जनादेश दिया है, जिससे हरियाणा सहित पूरे देश में आमजन व कार्यकर्ताओं में नये उत्साह का संचार हुआ है।  

 


भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व सभापति श्याम धारीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ‘विकसित हरियाणा-धाकड़ हरियाणा’ की भावना से हरियाणा में भाजपा सरकार के कार्यकाल में ऐतिहासिक विकास कार्य होंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल में वाल्मीकि समाज सहित वंचित तबके के अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने ऐतिहासिक जनादेश के लिए हरियाणा की जनता का आभार व्यक्त किया है।

    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ