TOP NEWS

भाजपा किसान मोर्चा ने हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक पर खुशी जताई - हरियाणा की जनता ने कांग्रेस की जातिवाद व तुष्टिकरण की राजनीति को नकार दिया : सतपाल कासनियां


श्रीगंगानगर, 9 अक्टूबर 2024: भाजपा किसान मोर्चा, श्रीगंगानगर ने हरियाणा में भाजपा की प्रचंड जीत से हेट्रिक पर खुशी जताई है। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सतपाल कासनियां तथा जिला मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार वर्मा ने कहा कि हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा भाजपा की रीति-नीति के पक्ष में ऐतिहासिक मतदान कर भाजपा को लगातार तीसरी बार सेवा का अवसर दिया है। केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार द्वारा किसानों सहित प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए लागू योजनाओं से जन-जन लाभान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत तीव्र गति से विकास पथ पर अग्रसर है तथा पूरी दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को गौरवान्वित किया है।


  


सतपाल कासनियां व मुकेश कुमार वर्मा ने कहा कि हरियाणा की जनता ने कांग्रेस की जातिवाद व तुष्टिकरण की राजनीति को पूरी तरह से नकार दिया है। हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गत दो कार्यकाल में भाजपा सरकार द्वारा करवाए गए कार्यों तथा सुशासन पर जनता ने अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल में भी विकास कार्यों की गति को बरकरार रखते हुए हरियाणा में ‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत’ की भावना से ऐतिहासिक विकास कार्य होंगे।



सतपाल कासनियां व मुकेश कुमार वर्मा ने ऐतिहासिक जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व, हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रदेश प्रभारी व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया सहित कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने से पूरे देश की जनता तथा कार्यकर्ताओं में भारी खुशी व उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। ऐतिहासिक बहुमत के लिए उन्होंने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता के विश्वास पर पूरी तरह खरे उतरेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ