TOP NEWS

भाजपा के सुशासन पर जनता ने लगाई मुहर : लखवीर सिंह लखा - हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने से कार्यकर्ताओं में भारी जोश व उत्साह

BJP
श्रीगंगानगर, 8 अक्टूबर 2023: भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता लखवीर सिंह लखा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर खुशी जताई है। लखा ने कहा कि हरियाणा की जनता ने हरियाणा में भाजपा सरकार के गत दो कार्यकाल में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में लागू जन कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों का समर्थन करते हुए अपार जनादेश दिया है। हरियाणा की जनता ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के सुशासन पर मुहर लगाई है। 





यह ऐतिहासिक जीत है तथा इससे एक बार पुन: साबित हो गया है कि देश की जनता को पूरा विश्वास है कि भाजपा ही देश की दशा और दिशा बदलने में समर्थ है। केंद्र सहित सभी राज्यों में भाजपा सरकारें ‘सबका साथ-सबका विकास’ की भावना से कार्य कर रही है तथा ‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत’ संकल्प को इस जीत से नई गति मिली है।



लखवीर सिंह लखा ने कहा कि हरियाणा में डबल इंजन की सरकार में ऐतिहासिक विकास कार्य होंगे तथा केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा लागू जन कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों से प्रत्येक वर्ग का सर्वांगीण उत्थान होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत तीव्र गति से विकास पथ पर अग्रसर है तथा पूरी दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को गौरवान्वित किया है। लखवीर सिंह लखा ने कहा कि इससे पूरे देश की जनता तथा कार्यकर्ताओं में भारी खुशी व उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। ऐतिहासिक बहुमत के लिए उन्होंने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है तथा जनता के विश्वास पर भाजपा सरकार द्वारा पूर्ण रूप से खरा उतरने का यकीन दिलाया है।

BJP
    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ